Guru Amar Das Ji Gurpurab 2024
तीसरे सिख गुरु अमर दास जी के प्रकाश गुरुपर्व 2024 के पावन अवसर पर देश दुनिया में रहने वाले सभी गुरु नानक नाम लेवा सिख संगतों को कोटि कोटि बधाई। यह पावन दिवस वर्ष 2024 में 22 मई दिन बुधवार को मनाया जा रहा है।
गुरु जी ने गुरु के सन्मुख समर्पण के पश्चात अपना समस्त जीवन निष्काम मानव सेवा, दया भावना और समाज कल्याण के कार्यों को समर्पित किया। उनके पावन प्रकाश पर्व के सु-अवसर पर आईए हम उनके पावन मुखारविंद से उच्चरित गुरबाणी गायन करें व उनके दर्शाये आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का प्रयास करें। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
Gurpurab of | Sri Guru Amar Das Ji |
Date | May 22, 2024 |
Day | Wednesday |
File Format | JPEG |
Size | 3.5 MB |
Resolution | 2480x3425 |
गुरु अमरदास जी का संक्षेप जीवन
बाल्यकाल से बुढ़ापे की शुरुवात तक साहिब श्री गुरु अमर दास, एक कट्टर वैष्णव थे जो हर साल हिंदू पवित्र स्थानों की तीर्थयात्रा पर जाते थे, जब उनकी मुलाकात गुरु अंगद से हुई तब वह 62 वर्ष के थे। उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक गुरु-चरणों में सेवा कार्य किया तब जाकर गुरु अंगद साहिब जी द्वारा उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया और लगभग 22 वर्षों तक उन्होंने तीसरे गुरु नानक के रूप में सिख संगतों को निहाल किया।
गुरु जी ने सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 22 मंजियों (विशेष सहायक गद्दियाँ) की स्थापना की। उन्होंने सामुदायिक लंगर परंपरा को बढ़ावा दिया और 'पहले पंगत फेर संगत' के आदर्श अनुसार इस बात को अनिवार्य कर दिया कि जो कोई भी उनके दर्शन करना चाहता है, पहले पंगत में बैठ कर लंगर से प्रशाद पावे। उन्होंने हिंदुओं में प्रचलित सती और पर्दा प्रथा का विरोध किया। गुरुदेव ने अपने दो पूर्ववर्तियों गुरु नानक व गुरु अंगद साहिब के कार्यों को संकलित किया जो बाद में चलकर उनके दोहते गुरु अर्जन देव द्वारा पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के संकलन का आधार बना।
गुरु अमर दास ने गोइंदवाल शहर का निर्माण किया और 84 सीढ़ियों वाली बावली का निर्माण करवाया। गुरु अमर दास ने सरल भाषा में विभिन्न रागों में 907 शब्दों की रचना की जो आदि ग्रंथ में दर्ज है।
Free Image Download
May his unwavering commitment to equality, humility, and honesty continue to inspire us, and guide us towards leading a life filled with love, compassion, and selfless service. Let us celebrate this auspicious day with reverence and gratitude for Guru Amardas Ji's contributions to Sikhism and his profound impact on humanity.
Wish You all a Very Happy Guru Amar Das Jayanti 2024. Download a Free HD Image without Watermark using the Download Button given below:
Waheguru Ji