Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes Hindi
गुरूपर्व 2025: गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ - [15 नवंबर 2025]. गुरु नानक देव जी का गुरपुरब आप और आपके परिवार में सुख शांति, समृद्धि लेकर आए। प्रभु के सच्चे नाम से जुड़कर, दिन दुखियों की सेवा करते हुए आपका मानवीय जीवन सफल हो।
गुरूपर्व 2025: गुरु नानक जयंती : Wishes, Quotes, SMS
हैप्पी गुरु नानक जयंती 2025: गुरु नानक देव जयंती को गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है जो सिखों का सबसे प्रमुख त्योहार है। यह सिख धर्म के संस्थापक और दस सिख गुरुओं में से पहले गुरु नानक देव जी का जन्मदिन है। यह एक पवित्र त्योहार है और दुनिया भर के सिखों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।
गुरु नानक पर मैथिलीशरण गुप्त की कविता के अंश
पन्द्रहसौ छब्बीस विक्रमी
संवत् का वह कातिक मास,
जन्म समय है गुरु नानक का,-
जो है प्रकृत परिष्कृति-वास ।
जन-तनु-तृप्ति-हेतु धरती ने
दिया इक्षुरस युत बहु धान्य;
मनस्तृप्ति कर सुत माता ने
प्रकट किया यह विदित वदान्य ।
पाने लगा निरन्तर वय के
साथ बोध भी वह मतिमंत;
संवेदन आरंभ और है
आतम-निवेदन जिसका अन्त ।
आत्मबोध पाकर नानक को
रहता कैसे पर का भान ?
तृप्ति लाभ करते वे बहुधा
देकर सन्त जनों को दान ।
खेत चरे जाते थे उनके,
गाते थे वे हर्ष समेत-
"भर भर पेट चुगो री चिड़ियो,
हरि की चिड़ियां, हरि के खेत !''
Download Gurpurab 2025 Image
| Parkash Gurpurab (Jayanti) of | Sri Guru Nanak Dev Ji |
| Date | 5th November 2025 |
| Day | Wednesday |
| File Format | JPEG |
| Size | 624 KB |
| Resolution | 1440x2000 |
Download HD Image -गुरु नानक जयंती गुरूपर्व 2025 - Guru Nanak Jayanti Greetings Wishes - using the Download Button Below:






